लखनऊ में जियो टैगिंग का विरोध तेज, व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया आक्रोश

लखनऊ में जियो टैगिंग व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सुभाष मार्ग स्थित राम मंदिर के पास व्यापारियों ने धरना देकर सरकार और मंडी परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम खून से हस्ताक्षर किया गया ज्ञापन एसीपी चौक को सौंपा गया। व्यापारियों का कहना है कि एक जुलाई 2026 से वाहन की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान जियो टैगिंग की अतिरिक्त व्यवस्था लागू की गई है, जबकि कृषि उपज के व्यापार के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पहले से मौजूद है। 

उनका आरोप है कि नई व्यवस्था से कारोबारियों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश की कई गल्ला और सब्जी मंडियां ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जहां डिजिटल संसाधनों की कमी के कारण जियो टैगिंग करना मुश्किल है। उनका कहना है कि कई बार नो-एंट्री के कारण माल की लोडिंग और अनलोडिंग देर रात या सुबह होती है, जिससे बार-बार जियो टैगिंग की प्रक्रिया व्यावहारिक नहीं है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था वापस नहीं ली गई तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जा सकते हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post