अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग पर अधिवक्ता का अनशन, शीघ्र कार्रवाई की मांग

कैंट थाने में दर्ज FIR संख्या 415/2026 के अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ता समाज ने सोमवार को कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी पोर्टिको में अनशन शुरू किया। बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश प्रसाद सिंह ने अभियुक्त की गिरफ्तारी होने तक अनशन जारी रखने की बात कही।

इसी दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त ने अधिवक्ताओं को दो दिन के भीतर अभियुक्त की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Advertisement

अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता के साथ हुई घटना से पूरे अधिवक्ता समाज में आक्रोश है और मामले में जल्द कार्रवाई जरूरी है। अनशन में संजय लालवानी, कृपा शंकर राय, विनय शंकर राय, आरिफ मोहम्मद, दिलीप मिश्रा, अविनाश सिंह निशु, मिथिलेश कुमार, दीपक राय, कान्हा, शिवेंद्र सिंह, अनूप सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post