नाग पंचमी पर बचऊ वीर अखाड़ा में सजा भव्य दंगल, पहलवानों ने अखाड़े में आजमाए जोरदार दांव-पेच

नाग पंचमी के पावन अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बचऊ वीर अखाड़ा में भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में बच्चों से लेकर बड़े पहलवानों तक ने हिस्सा लिया और अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

बड़े पहलवानों के मुकाबले में गुल्लू पहलवान और काशी पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं सपा नेता अमन यादव और भाजपा पार्षद राम सिंह कल्लू के बीच भी ₹5,100 के इनामी मुकाबले में जोरदार टक्कर देखने को मिली, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।

Advertisement

बच्चों के मुकाबलों में विराट यादव, ओम, श्रेयांश यादव और आरेव यादव समेत कई प्रतिभागियों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप बर्तन और ₹101 नगद पुरस्कार, जबकि बड़े पहलवानों को बाल्टी और ₹501 नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

Advertisement

दंगल में संकटा प्रसाद यादव, सुनील यादव, श्रीराम फौजी, बाबूलाल यादव और रवि यादव समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे पारंपरिक दंगल युवाओं और बच्चों को कुश्ती एवं भारतीय खेल संस्कृति से जोड़ने के साथ पुरानी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post