BHU बिरला सी छात्रावास में रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित बिरला सी छात्रावास परिवार की ओर से भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया. विधि-विधान से शुरू हुए कार्यक्रम में छात्रावास परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और शुद्धिकरण के साथ हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जल, दूध एवं अन्य पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक किया गया। अनुष्ठान के बाद महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया।

Advertisement

पूरे आयोजन के दौरान परिसर भक्तिमय बना रहा और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Advertisement

Advertisement





Post a Comment

Previous Post Next Post