सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर BHU विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मंदिर परिसर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और हर-हर महादेव, बोल बम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर तीन अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जिसमें पुरुषों, महिलाओं तथा BHU के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था रही।

Advertisement

विश्वनाथ मंदिर के महंत विवेक दीक्षित ने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोले जाते हैं, लेकिन सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष संयोग को देखते हुए सोमवार को कपाट भोर में ढाई बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

Advertisement

कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बारिश के बीच भी भक्त कतार में खड़े होकर बाबा के दर्शन की प्रतीक्षा करते रहे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।सावन सोमवार और नाग पंचमी के इस विशेष अवसर पर BHU विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़ ने बाबा भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और काशी की धार्मिक परंपरा की झलक दिखाई।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post