चेन लूट के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल

लालपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर में वृद्ध महिला से चेन लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिंग रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए हरहुआ अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई की शाम रमरेपुर में दो पल्सर सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला से चेन लूट की थी। मामले में लालपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 16 अगस्त की रात रिंग रोड पर पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस कार्रवाई में प्रद्युमन मल उर्फ प्रतीक (21), निवासी गोरखपुर, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी (30), निवासी गोरखपुर को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

आरोपियों के कब्जे से एक-एक .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, 75 हजार रुपये नकद, गला हुआ पीली धातु और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने गाजीपुर, मऊ समेत अन्य जनपदों में भी वारदात करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post