भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर पति-पत्नी ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा इलाके में रविवार रात मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जय प्रकाश नगर में हुए इस हादसे में मलबे में दबकर पति-पत्नी की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में फंसे दंपती को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय टिंकू और उनकी 30 वर्षीय पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मकान में किराये पर रह रहे थे। हादसे के समय घर में एक बच्चा भी मौजूद था, जो सुरक्षित बच गया।जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे मकान की छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। 

Advertisement

छत के मलबे में टिंकू और उर्मिला दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों को मलबे से निकालकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान करीब 120 वर्ग फुट क्षेत्र में बना दो मंजिला ढांचा था। हालांकि छत गिरने की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post