झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, छात्रों की भूख हड़ताल को CJP का समर्थन

रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र धरना दे रहे हैं। आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों की मुख्य मांग 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की है। इसके साथ ही JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों, विशेष रूप से CBI और ED से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार की ओर से मामले में CID जांच शुरू की गई है, लेकिन प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विवादित परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षाओं की भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

छात्रों के आंदोलन को अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी समर्थन मिल गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि CJP झारखंड के छात्रों के साथ खड़ी है।छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है। वे JPSC और JSSC की भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार और भविष्य में अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी अवसर देने की मांग कर रहे हैं। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post