छेड़छाड़ का विरोध करने पर धमकी, महिला से कहा- ‘गोली मार दूंगा’

बरेली। बरेली में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर छेड़छाड़ और बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद आरोपी ने उसे एसएसपी कार्यालय के पास रोककर धमकाया। आरोप है कि उसने खुद को भाजपा नेता बताते हुए महिला को गोली मारने की धमकी दी।

महिला के मुताबिक, आरोपी शिवम, जो सुर्खा बानखाना का रहने वाला है, उसके पति का दोस्त है। महिला का आरोप है कि शिवम काफी समय से उसे परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसके चरित्र को लेकर भी लोगों के बीच आपत्तिजनक बातें फैलानी शुरू कर दीं।

Advertisement

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके नंदोई के साथ संबंध होने की बात भी कही। इसके अलावा उसकी बेटी को लेकर भी आपत्तिजनक आरोप लगाए गए। लगातार हो रही इस कथित प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की।महिला का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपी ने एसएसपी कार्यालय के पास उसे रोक लिया और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

Advertisement

आरोप है कि इसी दौरान उसने कहा कि वह भाजपा नेता है और महिला को गोली मार देगा।मामले में कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post