कांवड़ियों की राह होगी आसान, टोल से राहत के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

मेरठ। कांवड़ यात्रा को देखते हुए शिवभक्तों की सुविधा के लिए मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विशेष व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों के वाहनों को टोल से राहत दी जाएगी। यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे पर उनकी सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं।

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक्सप्रेसवे की दोनों दिशाओं में एक-एक लेन उनके लिए आरक्षित रखी जाएगी। निर्धारित लेन से गुजरने वाले कांवड़ियों के वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस व्यवस्था से टोल प्लाजा पर भीड़ और जाम की स्थिति कम होने की उम्मीद है।

Advertisement

यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में कांवड़ियों की मदद के लिए  हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा परतापुर से डासना तक एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और सहायता के लिए 135 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है।आपात स्थिति से निपटने के लिए इस मार्ग पर तीन एंबुलेंस, तीन हाइड्रा क्रेन, तीन पेट्रोलिंग वाहन और एक रिकवरी वैन भी उपलब्ध रहेंगे। वाहन खराब होने या दुर्घटना जैसी स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

वहीं, सिवाया टोल प्लाजा पर भी कांवड़ियों की सुविधा के लिए पांच लेन आरक्षित की गई हैं। इनमें एक लेन बाइक से कांवड़ यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिए निर्धारित की गई है। टोल प्लाजा पर श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है।प्रशासन और संबंधित एजेंसियों का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उनकी यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post