उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए श्रम कार्ड बनाने एवं कौशल विकास अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित वार्ड नंबर 33 के पंचायत भवन में वार्ड पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं।
पार्षद ने बताया कि योजना के तहत श्रमिकों को निःशुल्क टूल किट उपलब्ध कराने के साथ 15 दिनों का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कार्य के अनुसार 750 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिए जाने की जानकारी दी गई है।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार और NITCON की संयुक्त पहल के तहत RPL (Recognition of Prior Learning) के माध्यम से अनुभवी निर्माण श्रमिकों के कौशल का प्रमाणन भी किया जा रहा है। इससे श्रमिकों को बेहतर रोजगार और वेतन के अवसर मिलने के साथ विदेशों में रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।




