लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 7 की मौत

बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि सुबह मंदिर में भीड़ बढ़ने के दौरान बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के पोल से जुड़ी अफवाह के बाद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post