बारिश ने खोली लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की पोल, सड़क फिर धंसी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हल्की बारिश के बाद एक बार फिर सड़क धंसने की समस्या सामने आई है। दो दिन की बारिश के बाद एक्सप्रेसवे के 59 किलोमीटर पर करीब 50 मीटर सड़क बैठ गई, जबकि 62 किलोमीटर पर लगभग 70 मीटर हिस्से को पहले से ही उखाड़कर दोबारा बनाने का काम चल रहा है। सड़क धंसने की सूचना पर पीएनसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित हिस्से में बैरिकेडिंग कराकर करीब 30 मीटर सड़क का डामर हटाकर मरम्मत शुरू कराई। 


बारिश के कारण निर्माण कार्य कई बार प्रभावित हुआ। इसके अलावा 28.9 और 31.2 किलोमीटर पर साइड लेन में जलभराव की समस्या भी सामने आई। कुछ स्थानों पर क्रैश बैरियर के कारण नालियों में पानी की निकासी प्रभावित होने की बात कही जा रही है। करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस लगभग 63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को 13 जुलाई को यातायात के लिए खोला गया था, लेकिन कुछ ही सप्ताह में सड़क धंसने और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आने से इसकी निर्माण गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post