तेज बारिश ने खोली लखनऊ की जल निकासी व्यवस्था की पोल, सड़कों से घरों तक भरा पानी

लखनऊ में सीजन की सबसे तेज बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और पानी घरों व दुकानों में घुसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड के आलोक दुबे रोड, जानकीपुरम, इंदिरा नगर, कुर्सी रोड और महानगर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। आलोक दुबे रोड पर पानी घरों में घुसने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, राशन और अन्य घरेलू सामान खराब हो गए। 

इंदिरा नगर के भूतनाथ बाजार में दुकानों के अंदर पानी पहुंचने से व्यापारियों को नुकसान हुआ, जबकि लालकुआं के गांधीनगर क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल गया। महानगर सचिवालय कॉलोनी में भी नाले का पानी कई घरों में घुस गया। बारिश के बाद लोगों ने नगर निगम की नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सफाई और जल निकासी परियोजनाओं पर खर्च के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। 

Advertisement

लोगों ने ड्रेनेज सिस्टम की तकनीकी जांच कराने और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बने मौसमी सिस्टम और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भारी बारिश का दौर जारी है।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post