गाजियाबाद के विजयनगर में बनेगी सेना की नई यूनिट, रक्षा मंत्रालय ने शुरू किया जमीन सर्वे

गाजियाबाद के विजयनगर में दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना की नई यूनिट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सेना ने रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है और मंत्रालय के निर्देश पर रक्षा संपदा विभाग ने जमीन का सर्वे शुरू कर दिया है। विजयनगर में रक्षा संपदा विभाग के पास करीब 161 एकड़ जमीन है, जहां पहले से कुछ सैन्यकर्मियों की तैनाती और सेना की कैंटीन संचालित है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यहां जवानों के लिए बैरक, कार्यालय और आवास बनाए जाने की योजना है।

विभाग जमीन के दस्तावेज, सीमांकन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेजेगा। नई यूनिट बनने से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और सीवर जैसी सुविधाओं में भी सुधार की उम्मीद है। वहीं, रक्षा भूमि पर मौजूद अवैध कब्जों, झुग्गियों, डेयरियों और कबाड़ के गोदामों को हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार, विजयनगर में सेना की नई यूनिट बनने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और सैन्य ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post