मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

बिहार के वैशाली जिले में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक ठेकेदार को बदमाशों ने गोली मार दी। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम निवासी ठेकेदार रामनरेश राय सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया। सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावरों को ठेकेदार के पीछे दौड़ते और फायरिंग करते देखा गया है। भागने की कोशिश के बावजूद बदमाशों ने उन्हें कई गोलियां मार दीं और बाइक से फरार हो गए।

गंभीर हालत में रामनरेश राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पीएचईडी, रेलवे और पथ निर्माण विभाग समेत कई विभागों में ठेकेदारी का काम करते थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे जमीन विवाद या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post