नाली और रास्ते के विवाद में युवक की गोली लगने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदुविगहा गांव में नाली और रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 30 वर्षीय अजय कुमार को सीने में गोली लग गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले भी नाली और रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की पहल पर उस समय मामला शांत करा दिया गया था। 

गुरुवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते गोलीबारी होने लगी। फायरिंग के दौरान अजय कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में नाली और रास्ते का विवाद घटना की वजह सामने आया है। आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post