यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा फैसला, अंटू मिश्रा बसपा से बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में संगठनात्मक कार्रवाई तेज हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोधियों के विभिन्न हथकंडों से सावधान रहना चाहिए और पूरी निष्ठा के साथ बसपा के अंबेडकरवादी मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए। अंटू मिश्रा मायावती सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। उनका निष्कासन ऐसे समय हुआ है, जब बसपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इससे पहले भी मायावती पार्टी के कई नेताओं पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कार्रवाई कर चुकी हैं।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post