उत्तराखंड में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की तैयारी, सरकार जल्द ले सकती है फैसला

उत्तराखंड की महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार उत्तराखंड रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने पर विचार कर रही है। इस संबंध में रोडवेज प्रबंधन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। रोडवेज की करीब 900 बसों में प्रतिदिन लगभग 1.25 लाख यात्री सफर करते हैं, जिनमें करीब 50 हजार छात्राएं और महिलाएं शामिल हैं। कर्मचारी संगठनों की ओर से लंबे समय से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की मांग की जा रही थी। 

रोडवेज प्रबंधन का मानना है कि इस योजना से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से आय में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, रोडवेज फिलहाल आर्थिक दबाव से गुजर रहा है और उस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी बताई जा रही है। अब मुफ्त यात्रा के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला सरकार के स्तर से होना है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post