वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: चांदी लूटकांड के दो बदमाश घायल, SOG प्रभारी भी जख्मी

लंका थाना क्षेत्र के लौटूबीर के पास सोमवार देर रात पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में चांदी लूटकांड में शामिल दो बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि बदमाशों की गोली से एसओजी प्रभारी गौरव कुमार भी हाथ में घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी के कर्मचारी से 27 किलो से अधिक चांदी की लूट हुई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल दो आरोपी लौटूबीर के पास कार में मौजूद हैं। घेराबंदी कर कार रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की करीब चार किलो चांदी और नकदी बरामद की है। घायल बदमाशों के उपचार के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर लूट की पूरी घटना और फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाएगी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post