कैंसर अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में सोमवार देर रात एक कैंसर मरीज की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है।

मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहजम्मा गांव निवासी 35 वर्षीय रामेश्वर कुमार, पुत्र नंदकिशोर, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले लगभग एक माह से कैंसर के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को उनका ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित आईपीडी वार्ड नंबर-4 में भर्ती किया गया था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12:50 बजे रामेश्वर कुमार चौथी मंजिल पर पहुंचे, जहां से वह नीचे गिर गए। आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही चितईपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisement

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारणों की पुष्टि की जा सके।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post