निवेश के नाम पर रिटायर्ड नेवी अफसर से 1.24 करोड़ की साइबर ठगी

कानपुर: साइबर ठगों ने निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी से करीब 1.24 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। छह महीने तक चले इस पूरे घटनाक्रम में ठगों ने पहले सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित से संपर्क बनाया और बाद में उन्हें निवेश के नाम पर लगातार रकम ट्रांसफर करने के लिए उकसाया तिलक नगर निवासी 72 वर्षीय रिटायर्ड सेकंड इंजीनियर के मुताबिक, फरवरी में फेसबुक के माध्यम से उनकी एक महिला से बातचीत शुरू हुई। महिला ने बीमारी का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी। भरोसा जीतने के बाद उसने निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया और एक वेबसाइट का लिंक भेजा।

पीड़ित ने आरोपियों के बताए खातों में अलग-अलग किस्तों में करीब 1.24 करोड़ रुपये जमा कर दिए। आरोपियों ने वेबसाइट पर निवेश की रकम बढ़कर लगभग 2.50 करोड़ रुपये दिखा दी। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी।

Advertisement

आरोपियों ने पहले 30 लाख और फिर 30 लाख रुपये और जमा करने को कहा। इसके बाद रकम निकालने के लिए 90 लाख रुपये की मांग की गई। इस पर पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने 90 लाख रुपये की व्यवस्था के लिए एक दोस्त से पांच लाख रुपये उधार मांगे। दोस्त को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

Aadvertisement

पीड़ित की शिकायत पर कोहना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम छह प्रमुख बैंक खातों में भेजी गई थी। ये खाते बेंगलुरू, मध्य प्रदेश, फरीदाबाद, साहिबाबाद, हरियाणा और कर्नाटक से जुड़े बताए गए हैं। इन खातों से रकम करीब दो हजार अन्य खातों में ट्रांसफर की गई। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 24 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post