यूपी में सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले, ज्योति राय बनीं आजमगढ़ की अपर आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों का तबादला किया है। नई तैनाती के तहत बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर कार्यरत ज्योति राय को पदोन्नति देते हुए आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

तबादला सूची में प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को गोरखपुर और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को प्रयागराज भेजा गया है।

Advertisement

इसी क्रम में बांदा के नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को बलरामपुर का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। बुलंदशहर में एसडीएम के पद पर तैनात दिनेश चंद्र को बांदा का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।चंदौली की एसडीएम दिव्या ओझा को बरेली में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जन भवन लखनऊ में तैनात निधि पांडेय को लखनऊ में उप जिलाधिकारी के पद पर नई तैनाती मिली है।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदों का कार्यभार संभालना होगा।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post