काशी विद्यापीठ में छात्रों का हंगामा, परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला, कॉपियों के मूल्यांकन में अनियमितता का आरोप

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा नियंत्रक समेत विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका।

छात्रों का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निजी एजेंसियों से कराई जा रही है। इससे मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के कारण छात्रों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहे हैं। छात्रों ने कई विद्यार्थियों को जानबूझकर अनुपस्थित दिखाए जाने का भी आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को पद से हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।







Post a Comment

Previous Post Next Post