सारंगनाथ मंदिर में सजेगा ‘ससुराल में महादेव’ का भव्य उत्सव, 501 श्रद्धालु करेंगे पार्थिव शिवलिंगों का महाअभिषेक

सावन में बाबा विश्वनाथ के ससुराल प्रवास की लोकमान्यता को जीवंत करते हुए 25 अगस्त को सारनाथ स्थित सारंगनाथ महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन होगा। सामूहिक रुद्राभिषेक पीठम, शिव बारात समिति और शिवांजलि के संयुक्त तत्वावधान में 501 श्रद्धालु परिवार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे।

आयोजन की शुरुआत श्रेयांसनाथ जन्मस्थली से बाबा विश्वनाथ की प्रतीकात्मक पालकी यात्रा से होगी, जो सारनाथ के प्रमुख मार्गों से होते हुए सारंगनाथ मंदिर पहुंचेगी। प्रदोष काल में होने वाले महाअभिषेक में सर्वऔषधि के साथ पंचनद तीर्थ और पंचकूपों के पवित्र जल का प्रयोग किया जाएगा।

अभिषेक के बाद बाबा विश्वनाथ का चंद्रमौलिश्वर स्वरूप में श्रृंगार कर सपरिवार झुलनोत्सव कराया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पूजन सामग्री और प्रसाद वितरण के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।






Post a Comment

Previous Post Next Post