नरोत्तमपुर में घर से 22 लाख के जेवर और दो लाख रुपये चोरी

लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार के सदस्य सूरज सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। देर रात करीब चार बजे छोटे बच्चे के जागने पर परिवार की नींद खुली। इस दौरान प्रथम तल के उस कमरे का दरवाजा खुला मिला, जिसे बंद कर परिवार सोया था।

Advertisement
कमरे में रखे दीवान बेड का एक पल्ला हटाकर चोरों ने उसमें रखे दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए।सूरज सिंह के मुताबिक चोरी गए सामान में सोने का हार, कंगन, चार सेट कान के झुमके, महिलाओं की चार अंगूठियां, पायल और चांदी की करधनी समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।

Advertisement
परिवार ने चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई है।घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने लंका थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Advertisement
पीड़ित परिवार का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर हंगामा करते हैं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहते हैं। परिवार ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर पूछताछ करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और चोरों की तलाश में जुटी है। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post