किताब-बैग लेकर सड़क पर उतरे BHU छात्र, बिरला ए हॉस्टल की बदहाली पर फूटा गुस्सा

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला ए छात्रावास की अव्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने हॉस्टल के बाहर किताब, बैग और कपड़े लेकर धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था से जुड़ी 50 से अधिक तस्वीरें दिखाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं और करीब एक साल से शिकायत के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। एक छात्र ने दीमक से खराब हुई अपनी किताब और नोट्स दिखाते हुए कहा कि पढ़ाई का जरूरी सामान भी सुरक्षित नहीं है।

Advertisement

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर हॉस्टल से बाहर निकलवाने की धमकी दी जाती है।धरने की जानकारी पर एडमिन वार्डन मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि छात्रों की शिकायतें विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई हैं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। 

Advertisement

हालांकि, छात्रों ने कहा कि उन्हें पिछले एक साल से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है और अब वे वास्तविक सुधार चाहते हैं।बिरला ए छात्रावास के वार्डन सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्याएं लिखकर प्रशासन को भेजी गई हैं। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि समाधान में कुछ समय लगेगा, लेकिन जल्द आवश्यक सुधार कराए जाएंगे। वहीं, छात्रों ने एक वीडियो दिखाते हुए वार्डन पर समस्या बताने पहुंचे छात्र को धक्का देने का आरोप भी लगाया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post