लायंस क्लब वाराणसी गोल्ड और रॉयल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मडुवाडीह स्थित होटल में लायंस क्लब वाराणसी गोल्ड के 16वें और लायंस क्लब वाराणसी रॉयल के 20वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ. ला. उदय चंदानी समेत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में लायंस क्लब वाराणसी गोल्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ला. कैलाश प्रकाश मौर्या, सचिव ला. अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ला. प्रवीण कुमार राय समेत दोनों क्लबों के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नए कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement

इस अवसर पर क्लब की ओर से श्री विन्ध्यश्वरी कन्या विद्यापीठ स्कूल को छात्राओं के कौशल विकास और स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन प्रदान की गई। समारोह में क्लब के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement





Post a Comment

Previous Post Next Post