सत्येंद्र बारी ने किया रामनगर थाने का औचक निरीक्षण, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने शनिवार को रामनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वहां मौजूद फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

जनसमस्याओं को लेकर उन्होंने थाना प्रभारी को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और उसकी शिकायत पर नियमानुसार तत्परता से कार्रवाई की जाए।

Advertisement

सत्येंद्र बारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी व्यक्ति को न्याय के लिए भटकना न पड़े। पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए और उसे समयबद्ध एवं निष्पक्ष न्याय मिले, इसी संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, भाजयुमो मंडल संयोजक पंकज बारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement


Post a Comment

Previous Post Next Post