वाराणसी। विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल डिस्कॉम) के प्रबंध निदेशक से मुलाकात की। वार्ता में कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने की मांग रखी गई।
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने सेवा संबंधी मामलों, विभागीय समस्याओं और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों को एमडी के सामने रखा। उन्होंने मांगों के जल्द निस्तारण और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
![]() |
| Advertisemeent |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



