20 सितंबर को सांस्कृतिक संकुल में होने वाले सोनार महासमागम को लेकर रविवार को छत्तातले नारियल बाजार स्थित मां दुर्गा भवन में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक में महासमागम की तैयारियों और समाज की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ ने कहा कि यह महासमागम पूरे सोनार समाज का है, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद किशोर सेठ ने कहा कि वर्ष 1996 के बाद काशी में सोनार समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें शहर की सभी स्वजातीय संस्थाएं भागीदारी करेंगी।
बैठक में समाज के युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को भी जोड़ने, मतभेद भुलाकर एकजुट होने तथा जमीनी स्तर पर तैयारी करने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर महासमागम के समर्थन का संकल्प लिया।बैठक के दौरान फूलपुर निवासी भानु प्रकाश सेठ के पिता रामचंद्र सेठ के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संस्थान के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।



