बरेली। रक्षाबंधन के मौके पर बरेली में मेयर को राखी बांधने पहुंची महिलाओं की भारी भीड़ के दौरान अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में करीब 20 हजार महिलाओं को बुलाया गया था। भीड़ बढ़ने पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई महिलाएं बेहोश हो गईं।
हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, कई महिलाओं के घायल होने की भी सूचना है। भगदड़ के दौरान महिलाओं की चूड़ियां और चप्पलें टूट गईं, जिससे मौके पर अव्यवस्था फैल गई।
बेहोश हुई महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। भारी भीड़ के चलते कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।हादसे के बाद कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Tags
Trending



