पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद युवती ने मांगी माफी, बोली- ‘यह मेरी पहली और आखिरी गलती है'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई का सामना कर रही युवती ने माफी मांग ली है। युवती ने वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशवासियों से माफी की अपील की।

युवती ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उससे गलती हो गई। उसने खुद को 15 साल का बताते हुए कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है। उसने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कही।

Advertisement

मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर विवाद बढ़ गया।

Advertisement

इसके बाद युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर की कार्रवाई की। मामला सामने आने के बाद युवती ने वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई दी और कहा कि वह अपने किए पर पछता रही है।

Advertisement

युवती ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए लोगों से उसे माफ करने की अपील की। उसने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हुई इस गलती को लेकर उसे अफसोस है और वह आगे ऐसी गलती नहीं करेगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post