अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म, मां की गोद में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के मंडला में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके बाद युवक ने अपनी मां की गोद में दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

मृतक की पहचान बम्हनी थाना क्षेत्र के सुनेहरा गांव निवासी 21 वर्षीय अजीत बरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजीत की मंडला जिला अस्पताल में नियमित डायलिसिस होती थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई थी।

Advertisement

परिजनों के मुताबिक, एंबुलेंस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। अजीत को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे मंडला जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Advertisement

परिवार का आरोप है कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण अजीत को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उसने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

यह घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो 31 जुलाई को सामने आया। वीडियो में युवक की मां उसे संभालती नजर आ रही है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि समय पर ऑक्सीजन मिल जाती तो शायद उनके बेटे की जान बचाई जा सकती थी।इस घटना के बाद एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था और गंभीर मरीजों के लिए जरूरी चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post