संसद परिसर में भगवा के अपमान का आरोप, काशी के संतों ने जताया आक्रोश

संसद परिसर में भगवा के अपमान का आरोप लगाते हुए काशी के संत समाज में आक्रोश देखने को मिला। पातालपुरी मठ के महंत जगदगुरु बालक दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संत समाज के लोग वाराणसी कोतवाली पहुंचे। संतों ने सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।

संतों ने डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल को तहरीर देकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। एसीपी कोतवाली ने संतों से तहरीर लेते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संतों ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post