15 दिन चलेगा विशेष अभियान, नाले-सीवर होंगे अतिक्रमण मुक्त

नगर निगम सदन की बैठक में शहर की जलनिकासी और विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। खोजवा में जलजमाव पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित जेई, एई और एक्सईएन के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की।

सदन ने 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर नालों, सीवर और तालाबों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। वहीं रोहनिया और शिवपुर के करीब 15 वार्डों में नई सीवर-पेयजल पाइपलाइन के प्रस्ताव को शासन भेजने की जानकारी दी गई।

बैठक में जलकल परिसर की 5,400 वर्गमीटर भूमि पर अत्याधुनिक नक्षत्रशाला स्थापित करने और कैंट में 140 करोड़ रुपये की लागत से नमो साड़ी उद्योग केंद्र बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। इसके अलावा लोलार्क कुंड की सुविधाएं बढ़ाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत और सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण सामग्री रखने पर कार्रवाई सहित कई प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया।

महापौर ने अधिकारियों को सभी प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post