सुसुवाही की मनोरथपुरी कॉलोनी की लेन नंबर-10 में सड़क नहीं बनने और जलनिकासी की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पूरी कॉलोनी का पानी सड़क पर आकर जमा हो रहा है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण स्वीकृत होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ। समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि लंबे समय से जमा पानी के कारण बीमारी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Tags
Trending


