UGC एक्ट खत्म करने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विश्वदीप अवस्थी, जिलाध्यक्ष अजय तिवारी और जिला प्रभारी मानस कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक स्थिति को आधार बनाए जाने, UGC एक्ट को समाप्त या निरस्त करने, उच्च शिक्षा में पारदर्शिता एवं विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में आवश्यक संशोधन तथा सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षा में भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग भी उठाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर मिलना चाहिए। प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित करते हुए संगठन ने अपनी मांगों पर शासन स्तर से उचित कार्रवाई की मांग की।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post