सोरहिया मेले को लेकर सोमवार को अपर पुलिस उपायुक्त दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार और रामापुरा वार्ड के पार्षद रामगोपाल वर्मा के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्मी कुंड तालाब, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और खाटू श्याम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं को देखा। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया पर खाटू श्याम मंदिर से जुड़ी समस्या का वीडियो सामने आने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद मंदिर प्रबंधन के निर्णय के अनुसार मंदिर का आगे का प्रवेश द्वार बंद किया गया है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


