दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती दिखाने को लेकर माझी समाज को 36 दिनों के बाद अनुमति मिल गई। लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बाद प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने पर समाज के लोगों ने खुशी जताई और इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
माझी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि गंगा आरती की परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़े इस अवसर को श्रद्धा एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने इसके लिए संबंधित प्रशासन और अधिकारियों का आभार जताया।
माझी समाज ने कहा कि मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस दौरान संगठन मंत्री शंभू निषाद, प्रमोद माझी, अध्यक्ष राकेश साहनी, बबलू, अजीत, सनी, बाबू और कोषाध्यक्ष राकेश निषाद मौजूद रहे।


