छत का दरवाजा तोड़कर शराब की दुकान में घुसे चोर, 2 लाख का सामान चोरी

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने देसी शराब की दुकान को निशाना बनाया। चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और करीब 1.20 लाख रुपये की नकदी के साथ टीवी, सीसीटीवी कैमरा और सरकारी स्कैनर चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान समेत करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन ने अंदर सामान बिखरा देखा और छत का दरवाजा टूटा पाया। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना सदर कोतवाली के कस्बा चौकी क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post