वाराणसी में दादागुरुदेव श्रीनाथ जी मिश्र का जन्म शताब्दी महोत्सव, संतों का हुआ समागम

अस्सी स्थित गोयनका संस्कृत पाठशाला सिद्धेश्वर महादेव परिसर में गुरुवार को ब्रह्मलीन पूज्यपाद दादागुरुदेव मानसरत्न डॉ. श्रीनाथ जी मिश्र का जन्म शताब्दी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्माओं और धर्माचार्यों का समागम हुआ।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य मोरारी बापू और प्रसिद्ध कथावाचक रमेश भाई ओझा जी (भाईश्री) भी पहुंचे। इसके साथ ही पूज्य स्वामी गुरुशरणानंद जी महाराज, जगद्गुरु मलूक पीठ पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, स्वामी मैथिलीशरण जी, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, जगद्गुरु संतोष दास जी महाराज (सतुआ बाबा), जगद्गुरु बालक दास जी महाराज और डॉ. भारतभूषण पाण्डेय समेत कई संतों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर संतों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। वहीं 'उपहार डांस कंपनी' की ओर से प्रभु चरणों में शास्त्रीय एवं भक्तिमय नृत्य की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post