लोहता के बखरिया में हादसा, जर्जर दीवार गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान जर्जर मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से 70 वर्षीय महेंद्र पटेल की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महेंद्र पटेल को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले। हालांकि, रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान कमजोर और जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने जर्जर मकानों और दीवारों को लेकर चिंता जताई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post