तरना फ्लाईओवर-गिलट बाजार मार्ग पर हादसों की रोकथाम के लिए डीसीपी ने किया निरीक्षण

तरना फ्लाईओवर से गिलट बाजार मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार को डीसीपी वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। दो दिन पूर्व इसी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सुरक्षा उपायों को लेकर यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक, यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी, थाना शिवपुर प्रभारी, गिलट बाजार व तरना चौकी प्रभारी तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने मार्ग पर दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील और कट वाले स्थानों को चिन्हित किया।

चिन्हित स्थानों पर जल्द रंबल स्ट्रिप्स और कैटआई लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं फ्लाईओवर के मध्य डिवाइडर में बने कट वाले स्थानों पर ‘दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र’ और ‘गति कम करें’ जैसे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार अन्य रोड सेफ्टी साइन भी लगाए जाएंगे। इन उपायों का उद्देश्य वाहन चालकों को समय रहते सचेत करना और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post