मंडलीय अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पांच वरिष्ठ फार्मासिस्टों को मिला ‘काशी रत्न’ सम्मान

मंडलीय चिकित्सालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” के संदेश के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका और योगदान को रेखांकित करते हुए पांच वरिष्ठ फार्मासिस्टों को ‘काशी रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि दवाओं के सुरक्षित और उचित उपयोग के साथ मरीजों को दवा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम के माध्यम से फार्मासिस्टों के अधिकार, जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके योगदान को भी सामने रखा गया।





Post a Comment

Previous Post Next Post