विधान परिषद शिक्षक चुनाव को लेकर वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक, संगठन के प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता का निर्णय

वित्तविहीन शिक्षक महासभा, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठ जनपदों के प्रदेश, मंडल और जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक शनिवार को वाराणसी के एक सभागार में हुई। बैठक में आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह, प्रधान महासचिव जियारत हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन यादव और मंडल अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय ‘बंटी बाबा’ समेत आठों जनपदों के पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए दल और पार्टी की राजनीति से अलग रहकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में अभियान चलाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा शर्त, मानदेय व आर्थिक सहायता, चिकित्सा सुविधा और सम्मानजनक भविष्य जैसे मुद्दों को चुनावी अभियान के केंद्र में रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने संगठन के निर्णय का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया और आगामी चुनाव में संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में संतोष गुप्ता, राम जी, मुस्तकीम अहमद, अनिल कुमार, मनोज पटेल, राजेश वर्मा, अश्वनी सिंह, भीमराज और बीके चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।





 

Post a Comment

Previous Post Next Post