BHU में NSS ने लगाया रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

शिविर में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह की प्रक्रिया शुरू की गई। एनएसएस कोऑर्डिनेटर सपना मीणा ने बताया कि शिविर के जरिए करीब 200 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर शुरू होने के कुछ ही समय में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

सपना मीणा ने कहा कि रक्तदान महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और जरूरत के समय किसी व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। शिविर में स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं की सहायता करते हुए व्यवस्था संभाली।



Post a Comment

Previous Post Next Post