भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, निकली श्री नान्हूं-कान्हूं बाबा की भव्य शोभायात्रा

अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री नान्हूं-कान्हूं बाबा, मां शीतला और उर्वशेश्वर महादेव जी का वार्षिक जलविहार श्रृंगार समारोह आयोजित किया गया। इसी क्रम में ओसानगंज से श्री नान्हूं-कान्हूं बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो दशाश्वमेध घाट के लिए रवाना हुई।

शोभायात्रा में भजनों की मधुर धुन और धार्मिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भजनों पर नाचते-झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते भर हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

शोभायात्रा में भगवान शंकर और मां पार्वती की मनोहारी झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। झांकी के दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती रही। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। दशाश्वमेध घाट पहुंचने के बाद शोभायात्रा पुनः ओसानगंज स्थित मंदिर पहुंची।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post