दुर्गा पूजन को लेकर समिति और पुलिस के बीच बनी समन्वय की मिसाल, एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी का सम्मान

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित हो रहे दुर्गा पूजन को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आयोजन समिति और पुलिस विभाग के बीच आपसी समन्वय और सद्भावना देखने को मिली। इसी क्रम में समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध के एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी का स्मृतिचिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया गया।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया और दुर्गा पूजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आपसी सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस और आयोजन समिति का समन्वय महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में महामंत्री मुकेश जायसवाल, रोहित चौरसिया, नर्सिंग गुप्ता समेत समिति के दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ सकुशल संपन्न कराने का संकल्प लिया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post