स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, एआई के पक्ष-विपक्ष में विद्यार्थियों ने रखे दमदार तर्क

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के बनपुरवा परिसर में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभाषा समारोह के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच शाखाओं के विद्यार्थियों ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता : प्रगति का नया युग या मानव मूल्यों के लिए संकट?” विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज परमहंस के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. चौबे ने स्वागत भाषण दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचारों और तर्कों से दर्शकों को प्रभावित किया।

निर्णायक मंडल के निर्णय में बनपुरवा शाखा प्रथम, प्रथम शाखा द्वितीय और गड़वाघाट शाखा तृतीय स्थान पर रही। घोरावल और जगतगंज शाखा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विद्यालय प्रबंधक ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने हिंदी को देश को एक सूत्र में जोड़ने वाली भाषा बताते हुए विद्यार्थियों से हिंदी के प्रति सम्मान और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की हर्षिता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्रावास अधीक्षक (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट एम.एस. यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post